अयोध्या

Article 370 : धारा 370 समर्थक कांग्रेसी सांसद कश्मीर के हितचिंतक नही बल्कि पाकिस्तानी षडयंत्र के शिकार – विहिप

धारा 370 ( Article 370 ) हटने पर विहिप ( VHP ) का बड़ा बयान मोदी सरकार ने निष्काषित कश्मीरी पंडितों ( Kashmiri Pandit ) का मान बढ़ाया
2 min read
Aug 05, 2019
VHP Statment On Canceled Article 370 and 35A in Jammu Kashmir
Article 370 : धारा 370 समर्थक कांग्रेसी सांसद कश्मीर के हितचिंतक नही बल्कि पाकिस्तानी षडयंत्र के शिकार - विहिप

अनूप कुमार
अयोध्या : केंद्र सरकार द्वारा राज्य सभा मे जम्मू कश्मीर ( jammu kashmir ) को केंद्र शासित तथा लद्दाख को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की घोषणा का विश्व हिंदू परिषद ( Vishv Hindu Parishad ) ने स्वागत करते हुये कहा यह विषय संपूर्ण भारत वासियों के लिए सुखद है। वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ( home minister amit shah ) ने लौह पुरुष सरदार पटेल ( Lauh Purush Sardar Vallabh Bhai Patel ) की ही भांति भारत भारत की अखंडता को इस फैसले से बल प्रदान किया है। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ( VHP spokesman Sharad Sharma ) ने कहा केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के संत धर्माचार्यों तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS On Article 370 ) सहित भारत की जनता ने सदैव लद्दाख को अलग राज्य का दर्जा तथा जम्मू कश्मीर ( Jammu & Kashmir ) को केंद्र शासित राज्य बनाने की मांग केंद्र सरकारों की सेकी लेकिन पूर्व की सरकारों ने अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए हमारी मांगों को दरकिनार कर दिया।

धारा 370 ( Article 370 ) हटने पर विहिप ( VHP ) का बड़ा बयान मोदी सरकार ने निष्काषित कश्मीरी पंडितों ( Kashmiri Pandit ) का मान बढ़ाया

विहिप ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित हो रही केंद्र सरकार ने यह घोषणा कर जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir Article 370 Canceled ) की रक्षा करने वाले शहीदों और निष्कासित कश्मीरी पंडितों के सम्मान को बढाया है। उन्होने कहा कश्मीर भारत का अंग ही नही प्राण है।केन्द्र सरकार की इस घोषणा का विरोध करने वाले कांग्रेसी और अन्य संसद सदस्य कश्मीर के हितचिंतक नही बल्कि पाकिस्तानी षडयंत्र के शिकार हैं। उन्होंने कहा 72वर्षो बाद धारा 370 मुक्त जम्मू-कश्मीर अब खुले मे स्वांस लेगा।गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah On Article 370 ने यह निर्णय घोषित कर जम्मू-कश्मीर के शहीदों को श्रद्धानिवेदित की है। बताते चलें कि इस से पूर्व अयोध्या में बाबरी मस्जिद के मुख्य मुद्दई इकबाल अंसारी ने भी खुले शब्दों में मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है |

Published on:
05 Aug 2019 01:11 pm
Also Read
View All
अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव: अब नई टीम संभालेगी पूरी व्यवस्था, जानिए क्या-क्या बदलेगा?

‘कांग्रेस-सपा ने हमेशा भगवान राम को नकारने की कोशिश की’, अयोध्या राम मंदिर मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री का प्रमोद तिवारी को करारा जवाब

Ayodhya News: ‘गलत काम करने वाले जेल में हैं, मंदिर का काम सही से चल रहा है’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति का विरोध, रामदल के अध्यक्ष बोले- सरकार किसी भी तरह से दखल न दे

Ram Mandir Donation Scam: ‘चंपत राय की कोई गलती नहीं, उनके साथ विश्वासघात हुआ है’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर महंत कमल नयन दास का बड़ा दावा