अयोध्या

वसीम रिजवी ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा, कहा- विरोध करने वाले चले जाए पाकिस्तान

उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि कार्यशाला में 10 हजार रुपए का चंदा भी दिया।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 2:13 PM IST
Wasim
Wasim

अयोध्या. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में ही होना चाहिए। अयोध्या ही भगवान राम की जन्मभूमि है और यहां मस्जिद की कोई भी जरूरत नहीं। रविवार को वसीम रिजवी अयोध्या पहुंचे थे जहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि कार्यशाला में 10 हजार रुपए का चंदा भी दिया।

मंदिर निर्माण का विरोध करने वाला चला जाए पाकिस्तान-

वसीम रिजवी ने कहा कि करोड़ों राम भक्तों के दिलों को जीतना एक मुकदमा जीतने से बेहतर है। सेक्युलर मुसलमान होने के कारण आज राम जन्म भूमि कार्यशाला में आए हैं और अपनी हैसियत के अनुसार यहां पर दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए यह हमारी तरफ से छोटी सी भेंट हैं। यह बहुत बड़ा मोहब्बत का पैगाम है। हमारा देश मोहब्बत और भाईचारे से चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों के लिए यहां पर मस्जिद की जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान के सेक्युलर मुसलमान चाहते हैं कि विवाद खत्म होना चाहिए और अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे लोगों को सख्त लहजे में उन्होंने दाऊद की तरह पाकिस्तान चले जाने की सलाह दी।

मंदिर निर्माण जब होगा, कई मुसलमान लेंगे उसमें हिस्सा-

वसीम रिजवी ने आगे कहा कि हमने लखनऊ में मस्जिद-ए-अमन बनाए जाने के लिए कोर्ट में प्रस्ताव दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि हम अपनी हैसियत के अनुसार 10 हजार रुपए का दान आज हम मंदिर निर्माण के लिए दे रहे हैं और जिस दिन राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा, उस दिन बहुत से सेक्युलर मुसलमान सामने आएंगे। जिसकी जैसी हैसियत होगी वह निर्माण में सहयोग करेगा।

Updated on:
24 Jun 2018, 2:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका