अयोध्या

Weather in UP: कल यूपी के इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें IMD की भविष्यवाणी

Weather in UP: केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही देश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2023, 8:05 PM IST
Weather will change due to thunderstorms in UP

Weather in UP: केरल में मानसून के दस्तक देने के साथ ही देश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय कानपुर के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों समेत उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में 9 जून की शाम तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

इसके साथ ही तूफान बिपरजॉय ने भीषण चक्रवात का रूप धारण कर लिया है। यह अगले 2 दिनों के लिए उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में और उसके बाद उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रख सकता है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र म्यांमार तट के पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय कानपुर एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही 10 जून को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्विम के 24 जिलों में तेज हवा और बारिश का अनुमान है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, कासगंज, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरेया, हाथरस और एटा हैं। सहारनपुर में शुक्रवार तड़के तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

Updated on:
9 Jun 2023, 8:05 PM IST
Published on: