अयोध्या

कौन है, जर्मनी का नन्हा अंजनेय! अयोध्या में ‘राम-राम’ जप सुन हर कोई रह गया दंग… अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अयोध्या में जर्मनी से रामलला का दर्शन करने आया एक नन्ही भक्त की आस्था और विश्वास को देखकर लोग दंग रह गए। राम मंदिर में प्रवेश करते ही उसने एकदम शुद्ध भाषा में ऐसा राम नाम का जप शुरू किया कि साथ में दर्शन कर रहे अन्य श्रद्धालु उसके भक्ति भाव को देखकर मंत्र मुक्त रह गए। आइये जानते हैं, कौन है। यह नन्हा श्रद्धालु।

2 min read
Mar 23, 2026
नन्हा अंजनेय (फोटो-ANI), राम मंदिर फाइल फोटो पत्रिका

अयोध्या में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला। जिसने लोगों का दिल छू लिया। जर्मनी से आया एक छोटा बच्चा राम मंदिर पहुंचा। वहां ‘राम-राम’ का ऐसा जाप किया कि हर कोई हैरान रह गया। उसकी भक्ति और साफ उच्चारण ने लोगों को भावुक कर दिया। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को एक अनोखा और भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। यहां जर्मनी से आए एक छोटे बच्चे ने अपनी भक्ति से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बच्चे का नाम अंजनेय बताया जा रहा है। जो अपने परिवार के साथ राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था।

मंदिर में प्रवेश करते ही शुरू किया राम नाम का जप

मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही अंजनेय ने जिस तरह से ‘राम-राम’ का जाप शुरू किया। उसे सुनकर वहां मौजूद लोग ठहर गए। खास बात यह रही कि वह संस्कृतनिष्ठ अंदाज में बहुत साफ और शुद्ध उच्चारण के साथ भगवान राम का नाम ले रहा था। उसकी आवाज में एक अलग ही श्रद्धा और भाव नजर आ रहा था, जिसने सभी को प्रभावित कर दिया।

विदेश से आए इस नन्हे भक्त बेहद सादगी में दिखा

सफेद कपड़े पहने और माथे पर कुमकुम लगाए अंजनेय बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आया। उसे देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वह भारत से नहीं, बल्कि विदेश से आया है। उसकी भक्ति में किसी तरह की झिझक नहीं थी। बल्कि वह पूरे आत्मविश्वास और श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण कर रहा था।

अब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। लोग इस छोटे बच्चे की भक्ति, संस्कार और उच्चारण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान से भी जोड़कर देखा।

राम मंदिर बहुत सुंदर

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान अंजनेय ने अपने अनुभव को बेहद खास बताया। उसने कहा कि उसे अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा। राम मंदिर बहुत सुंदर है। उसने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि यहां गर्मी जरूर है। लेकिन वह इसे सह सकता है। यह छोटा सा पल अब लोगों के दिलों में एक बड़ी छाप छोड़ गया है। जो दिखाता है कि भक्ति और आस्था की कोई सीमा नहीं होती।

Published on:
23 Mar 2026 11:27 am
Also Read
View All

अगली खबर