जानिये क्यूँ एक ही चिता पर हुआ पति पत्नी का अंतिम संस्कार

 राम नगरी अयोध्या की सरयू तट के किनारे जब एक ही चिता पर पति और पत्नी के शव एक साथ जलाए गए तो अंतिम संस्कार में शामिल हर एक शक्स की आंखें नम हो गई
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2016, 6:34 PM IST
Feature image

अयोध्या | राम नगरी अयोध्या की सरयू तट के किनारे जब एक ही चिता पर पति और पत्नी के शव एक साथ जलाए गए तो अंतिम संस्कार में शामिल हर एक शक्स की आंखें नम हो गई आपको बता दें फैजाबाद शहर की ग्रामीण क्षेत्र रामपुर भगन के रहने वाले व्यवसाई फूलचंद केसरवानी और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों की मैहर देवी दर्शन कर वापस लौटते समय इलाहाबाद के निकट एक भीषण रोड हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी जिसके बाद आज शाम पर हद दुखद माहौल में परिवार के सभी सदस्यों का अयोध्या के सरयू तट के किनारे अंतिम संस्कार किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ।

फूलचंद के परिवार में नहीं बचा है अब कोई सदस्य

फैजाबाद के भाजपा नेता ज्ञान केसरवानी के भाई फूलचंद केसरवानी के परिवार में सभी सदस्यों की इस भीषण दुर्घटना में मौत हो चुकी है यह हादसा इलाहाबाद के बरा इलाके में रविवार की रात करीब 10:00 बजे के करीब हुआ था जिसमें खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी थी इस घटना में व्यवसाई फूलचंद केसरवानी और आशीष उनकी पत्नी किरण 35 वर्ष 16 साल की बेटी शिवांगी और 12 साल के बेटे शिखर सहित उनके एक रिश्तेदार बनारसी की मौत हो गई थी जिसके बाद इलाहाबाद में ही सभी के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद मंगलवार की देर शाम अयोध्या के सरयू तट के किनारे सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया ।

परिवारजनों की इच्छा पर पति-पत्नी के शव का एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार

पैसे से कारोबारी बेहद खुश मिजाज फूलचंद केसरवानी और आशीष के मृदु व्यवहार के कारण रामपुर भगन के तमाम कारोबारी व्यवसाई उन्हें बेहद करीब से जानने वाले थे परिवार में भी उनका व्यवहार बेहद सौम्य था अपनी पत्नी से बेहद प्रेम के कारण परिवार के सदस्यों की इच्छा के अनुसार सरयू तट के किनारे पति और पत्नी के शव का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया इस दौरान सरयू तट के किनारे मौजूद हर इंसान की आंखें नाम हो उठी ।

Published on: