अयोध्या

अयोध्या में युवक ने बनवाया योगी का मंदिर……..मंदिर में लगाई धनुषधारी योगी आदित्यनाथ की मूर्ति

राम मंदिर निर्माण संकल्प को पूरा करने के लिए बना दिया सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, भजन के साथ होती है आरती

less than 1 minute read
Sep 18, 2022
अयोध्या में युवक ने बनवाया योगी का मंदिर........मंदिर में लगाई धनुषधारी योगी आदित्यनाथ की मूर्ति
अयोध्या में युवक ने बनवाया योगी का मंदिर........मंदिर में लगाई धनुषधारी योगी आदित्यनाथ की मूर्ति

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम लला की भव्य मंदिर निर्माण हो रहा इसके साथ ही राम जन्मभूमि से 15 किलोमीटर दूर स्थित मौर्या का पूरवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जहां पर बाकायदा योगी के भजन के साथ आरती भी होती है। इस मंदिर को अयोध्या के ही एक युवक में बनवाया है।

मंदिर में धनुषधारी योगी की लगाई गई मूर्ति

अयोध्या के राम जन्मभूमि से 15 किलोमीटर व भरत के तपोस्थली भरत कुंड से 3 किलोमीटर दूर मसौधा ब्लाक के मौर्या का पुरवा में रहने वाला युवक आजन आपको योगी प्रचारक बताते हुए प्रभाकर मौर्य ने अपने ही गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बना दिया है। इस मंदिर में योगी आदित्यनाथ की आदमकद की मूर्ति बनाई है। जिसे धनुषधारी का अवतार रूप दिया है। यही नहीं इस मंदिर बकायदा भजन के साथ आरती, पूजन उसके बाद भोग भी लगाया जा रहा है। और इस मंदिर का नाम भी योगी मंदिर रखा है। और अब उनके कार्यों से प्रसन्न होकर उनके नाम से भजन भी तैयार कर रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का था संकल्प

योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्या ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कराने वाले का मंदिर अपने गांव में बनवाने का संकल्प लिया था। आज श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसलिए आजन संकल्प को भी पूरा करते हुए योगी आदित्यनाथ के नाम पर श्री योगी मंदिर का निर्माण कराया है। और अब उनके नाम पर भजन भी तैयार किया जा रहा है।

Published on:
18 Sept 2022 11:41 pm
Also Read
View All
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, 140 पन्नों की रिपोर्ट और साक्ष्य लेकर वापस लौटी SIT, अखिलेश बोले- रिपोर्ट चोरी न हो जाए

Ram Mandir Scam: व्यापारी का दावा- उसके द्वारा दान की गई 34 किलो चांदी गायब, राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट विवाद में पूर्व इंजीनियर ने लगाया 40% कमीशन का आरोप, महंत बोले- ‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं’

Ayodhya Ram Mandir: जिस मुद्दे पर मचा है बवाल, उसी पर योगी के साथ खड़े दिखे शंकराचार्य, चंपत राय पर कही बड़ी बात

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला: CM योगी बोले- प्रमाण हो तो SIT को दें, सार्वजनिक न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं