अयोध्या

बड़ी खबर : हाँथ में जहर लेकर रामलला के दरबार में जान देने जा रहा था युवक अचानक सामने आई ये कहानी

थाना राम जन्म भूमि पुलिस कर रही है पूछताछ सामने आई चौंका देने वाली जानकारी
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 11:52 AM IST
Feature image

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में रामलला के शरण मे आत्म हत्या करने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,इस युवक के पास से जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है ,राम जन्म भूमि विवादित परिसर में प्रवेश मार्ग पर ही पुलिस की जांच में युवक के पास जहरीला पदार्थ होने की जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पकडे गए युवक से पूछताछ कर रही है . शुरूआती जांच में जो तथ्य सामने आयें हैं वो बेहद चौकाने वाले हैं ,यह युवक राजस्थान से चल कर राम नगरी अयोध्या में आत्महत्या करने आया था और उसने इस काम को अंजाम देने के लिए अति सुरक्षित राम जन्म भूमि विवादित परिसर को चुना . मिली जानकारी के मुताबिक़ राम नगरी अयोध्या में राम जन्म भूमि विवादित परिसर के मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला का दर्शन करने जा रहे युवक गोविंद पुत्र बालूराम उम्र 28 को चेकिंग पोस्ट डी 1 पर तलाशी के दौरान उस समय हिरासत में ले लिया गया जब उसकी जेब से सल्फास की गोली बरामद हुई .

थाना राम जन्म भूमि पुलिस कर रही है पूछताछ सामने आई चौंका देने वाली जानकारी

तत्काल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना राम जन्म भूमि पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद उस से पूछताछ की गयी . क्षेत्राधिकारी पुलिस अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि सुबह 10 बजे के लगभग राम जन्मभूमि में दर्शन के लिए गोविंद पुत्र बालूराम उम्र 28 जा रहा था उसके पास सल्फास की गोलियां थी जिसके कारण उसे पुलिस के सुरक्षा में रखा गया है , उससे पूछताछ के दौरान अपना नाम गोविंद पुत्र बालूराम उम्र 28 का तथा निवास कादी सहना थाना शाहपुर भीलवाड़ा राजस्थान का बताया है तथा अपने जीवन से ऊब जाने की ही बात कह रहा है . फिरहाल राजस्थान से उसके पिता से संपर्क कर सूचना दे दी गयी है जब तक वह अयोध्या नहीं आते तब तक युबक को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है . इस मामले के सामने आने के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा और युवक की जेब में जहर की होलियाँ देख कर कुछ देर के लिए पुलिस कर्मियों के माथे पर भी ठंड के बावजूद पसीना आ गया था .

Published on:
Also Read
View All
AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए