अयोध्या

Ayodhya Crime : धार्मिक नगरी अयोध्या में युवक की गला रेत कर निर्मम ह्त्या,सड़क के किनारे मिला शव

अयोध्या के ही सप्तसागर कालोनी निवासी राम नंदन सोनी के रूप में हुई मृत युवक की शिनाख्त
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 12:23 PM IST
young man was killed by cutting his throat with a sharp weapon Ayodhya
Ayodhya Crime : धार्मिक नगरी अयोध्या में युवक की गला रेत कर निर्मम ह्त्या,सड़क के किनारे मिला शव

अयोध्या : शनिवार की सुबह धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) के मोहबरा बाज़ार रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का गला रेता शव इलाके के लोगों ने देखा . तत्काल मामले की सूचना पुलिस ( Ayodhya Police ) को दी गई . मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है . कुछ ही देर में अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर जब शहर में लगी तो इलाके के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए . जिसके बाद मृत युवक की शिनाख्त रामनंदन सोनी निवासी सप्त सागर कॉलोनी ( Sapt sagar Colony Ayodhya ) के रूप में हुई. इसके बाद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है .

अयोध्या के ही सप्तसागर कालोनी निवासी राम नंदन सोनी के रूप में हुई मृत युवक की शिनाख्त

आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह लोग अपने रोजाना के काम के लिए जब घर से निकले तो मोहबरा बाज़ार ( Mohabra Bazar ) रोड पर सड़क के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ था . युवक का चेहरा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था और युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी . आशंका जताई जा रही है की निजी रंजिश को लेकर युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है .

आपसी रंजिश में युवक की हत्या की आशंका,पुलिस घटना की जांच में जुटी

बताते चले कि मृत युवक का राम नंदन सोनी कुछ वर्ष पूर्व अयोध्या ( Ayodhya News ) में एक व्यापारी नेता के भाई की हत्या के मामले में भी आरोपी बनाया गया था . जिसके बाद से उसका रहन सहन सही नहीं था और अक्सर नशा करने वाले लोगों के साथ उसका उठना बैठना था . इसलिए आशंका जताई जा रही है की साथ संगत के लोगों ने ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया है . बताते चलें कि मोहबरा बाजार रोड पर जिस जगह पर युवक का शव मिला है . वहां से कुछ ही दूर पर शराब का ठेका भी है इसलिए यह आशंका और भी मजबूत हो रही है कि कहीं शराब के नशे में आपस में कोई विवाद हुआ और उसके बाद युवक की हत्या कर दी गई .

Published on: