अयोध्या शहर के कैंट थाना क्षेत्र में गद्दोपुर के पास हुई खौफनाक घटना
अयोध्या : शहर के कैंट थाना क्षेत्र ( Cant Ayodhya ) के गद्दोपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक (Railway Track ) पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि करीब 30 से 35 साल के एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है . तत्काल मामले की सूचना ( ayodhya police ) पुलिस को दी गई, थाना कैंट की पुलिस की मौजूदगी में मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू हुए . प्रथम दृष्टया स्थानीय लोगों ने यह अंदाजा लगाया कि संभवत यह युवक की किसी ट्रेन ( Indian Railway ) पर सवार था और रात के अंधेरे में ट्रेन से गिरने के कारण ही ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई . पुलिस ( up police ) ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी ,लेकिन फिर कुछ ही देर बाद पड़ोस के गांव गद्दोपुर ( Gaddopur ) के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि मृतक युवक कोई और नहीं बल्कि गद्दोपुर गांव का ही रहने वाला तिलकराम है . जो नशे का आदी था और पहले भी नशे की हालत में अपनी जान देने की कोशिश कर चुका था .
ये भी पढ़ें - बनारस के रहने वाले प्रेमी युगल ने तीन दिन से अयोध्या के होटल में ले रखी थी पनाह,अचानक सामने आई दर्दनाक घटना
अयोध्या शहर के कैंट थाना क्षेत्र में गद्दोपुर के पास हुई खौफनाक घटना
जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजय पाल सिंह ( SP City Ayodhya ) ने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ घटना की जांच नए सिरे से शुरू की . शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है . प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि पहले की तरह इस बार भी मृत युवक ने नशे का शिकार होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है . फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है . इसके अलावा अगर मृतक ने आत्महत्या की तो इसके पीछे की वजह क्या थी इन पहलुओं पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है .घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है .