अयोध्या

तेज़ रफ़्तार बाइक सवार पहले खम्भे से टकराया और फिर नज़ारा देख चीखने लगे लोग

अयोध्या जिले के तारून इलाके में एक ऐसी घटना हुई है जिसे सोंचकर भी आप सहम जायेंगे
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2019, 3:53 PM IST
Youth died after fire in road accident In Tarun Ayodhya
तेज़ रफ़्तार बाइक सवार पहले खम्भे से टकराया और फिर नज़ारा देख चीखने लगे लोग

अयोध्या : जिले के ग्रामीण क्षेत्र तारुन बाजार में शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई जिसे देख कर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए ,महिलाएं और छोटे बच्चे चीखने लगे | एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक समेत एक बिजली के खंभे से टकराता है और उसके बाद उसकी बाइक में आग लग जाती है और वह बाइक समेत उसी जगह पर जिंदा जल जाता है | आसपास मौजूद लोग इसलिए भी कोई बचाव नहीं कर सके कि उन्हें डर था कि संभवत खंबे से बाइक टकराने के कारण बिजली के तार भी आपस में टकराए हो और खंभे में करंट आ गया ,जिसके कारण बाइक में आग लगी है और अगर उन्होंने बचाने की कोशिश की तो करंट की चपेट में वह भी आ सकते हैं | जिसके चलते बाइक सवार युवक दिनदहाड़े जिंदा जल गया | फिलहाल घटना के बाद मामले की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है |

अयोध्या जिले के तारून इलाके में एक ऐसी घटना हुई है जिसे सोंचकर भी आप सहम जायेंगे

मिली जानकारी के मुताबिक तारून थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के पास एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से जा रहा था कि अचानक उसकी बाइक लड़खड़ा गई और वह तेज रफ्तार से बाइक से बिजली के खंभे से टकरा गया | धमाके के साथ अचानक से आग के शोले उभर पड़े और पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई | संभवत चोट लगने के कारण युवक के शरीर में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह खुद को बचा पाता और बाइक में पैर फंसा होने के कारण युवक उसी जगह पर जिंदा जल गया | कुछ देर बाद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक का शरीर कंकाल में तब्दील हो चुका था | बुरी तरह से जल जाने के कारण अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है | फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं | खौफनाक मंजर देखकर आसपास के लोग सहम गए |

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका