अयोध्या

दिलचस्प : अयोध्या में जमीनी विवाद नही सुलझा तो युवक बन गया शोले का वीरू

अयोध्या के रौनाही इलाके में सामने आया चौंकाने वाला मामला,घंटों चला तमाशा परेशान रही पुलिस
less than 1 minute read
Jul 27, 2019
Youths angry at police in Ayodhya climbed to tree
दिलचस्प : अयोध्या में जमीनी विवाद नही सुलझा तो युवक बन गया शोले का वीरू


अयोध्या : थाना रौनाही ( Raunahi ) क्षेत्र के मझौड़ा गांव में युवक राम धीरज का हाई वोल्टेज ड्रामा ( High voltage drama ) सामने आया है। रस्सी लेकर युवक पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा।आनन-फानन में घबराई उसकी पत्नी ने यूपी हंड्रेड ( UP 100 ) को सूचना दी। मौके पर गांव वाले भी पहुंचे। गांव वालों और ( up police ) पुलिस वालों को युवक ने घंटों छकाया।काफी मान मनौव्वल के बाद युवक पेड़ से नीचे उतरा।

नीचे खड़े दरोगा जी बोले भईया नीचे आ जाओ तुम्हारी हर मदद करेंगे

दरअसल सोहावल तहसील ( Sohawal ) में जमीन विवाद का निस्तारण न होने के कारण युवक काफी परेशान था और रस्सी लेकर आम के पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा।ऊपर पेड़ पर बैठकर ही एसडीएम सोहावल ( SDM Sohawal ) को बुलाने की बात कही। मौके पर पहुंचे ( ayodhya police ) थाना रौनाही ( Thana Raunahi ) के दरोगा ने आश्वासन दिया कि उनके जमीन विवाद का मामला निस्तारित करवा दिया जाएगा तब युवक पेड़ से नीचे उतरा।

Published on:
27 Jul 2019 07:12 pm
Also Read
View All
चढ़ावा चोरी मामला: कांग्रेस सांसद बोले- अयोध्या राम मंदिर के नाम पर देश को गुमराह कर रही है भाजपा, संबित पात्रा को भी दिया करारा जवाब

अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव: अब नई टीम संभालेगी पूरी व्यवस्था, जानिए क्या-क्या बदलेगा?

‘कांग्रेस-सपा ने हमेशा भगवान राम को नकारने की कोशिश की’, अयोध्या राम मंदिर मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री का प्रमोद तिवारी को करारा जवाब

Ayodhya News: ‘गलत काम करने वाले जेल में हैं, मंदिर का काम सही से चल रहा है’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति का विरोध, रामदल के अध्यक्ष बोले- सरकार किसी भी तरह से दखल न दे