आजमगढ़

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार घायल, दर्ज हैं 19 मुकदमें

आजमगढ़ पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मुकदमें दर्ज हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 11:59 AM IST
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश मिथिलेश कुमार
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश मिथिलेश कुमार

सरायमीर थाने की पुलिस की देर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे अस्पातल में भर्ती कराया गया है।


उसके खिलाफ 19 मुकदमें दर्ज है। बदमाश टावर से बैटरी और अन्य कीमती सामान चुराने वाले गिरोह का सदस्य है। गिरोह का सरगना संतोष सिंह बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था।

हसनपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़
थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक कुमार पांडेय रात करीब 10 बजे खरेवां मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जहानागंज मुठभेड से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी क्षेत्र में मौजूद है।


वह अपने एक साथी को खपड़ा गांव छोड़ने गया था। उसे छोड़कर बिना नंबर की बाइक से सरायमीर की तरफ लौट रहा है। उसके पास असलहा भी है। इसके बाद पुलिस ने पूनापोखर के आगे हसनपुर मेन रोड बाग के पास जाकर चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने रोका तो मिथलेश ने की फायरिंग
मिथिलेश बाइक से आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा दिया। रुकने के बजाय उसने अपनी बाइक बाएं तरफ मोड कर प्लाटिंग की तरफ भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो मिथिलेश के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः

हत्या के मामले में 25 साल बाद फैसला, तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास

बदमाश का खरोवां सीएचसी में चल रहा उपचार
पुलिस ने बदमाश मिथिलेश को सीएचसी खरेवां में भर्ती कराया है। वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौरपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस, बाइक और 1580 रुपए बरामद किए हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

जहानागंज मुठभेड़ के दौरान भागा था बदमाश
पुलिस की पूछताछ में मिथिलेश ने बताया कि वह सतीश सिंह उर्फ छोटू और सन्तोष सिंह बैटरी चोरी करने जा रहा था। उसी समय जहानागंज पुलिस ने घेर लिया था। उस समय वह भागने में सफल रहा था। आज वह सतीश सिंह को घर छोड़कर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः


एएसपी बोले-जल्द गिरफ्तार होगा सतीश सिंह
एएसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि मुठभेड़ में मिथिलेश को गिरफ्तार किया गया है। उसका साथ सतीश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित है। जल्द ही पुलिस उसे भी पकड़ लेगी।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट