आजमगढ़

16 साल के भांजे पर आया 40 साल की मामी का दिल तो परिवार की बढ़ गई टेंशन

एक शादीशुदा महिला को अपने ही नाबालिग भांजे से से प्रेम हो गया। अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 11:30 AM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

गोरखपुर जिले में नाबालिग लड़कों के प्रेमजाल में फंसाकर भगाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अभी पुलिस कक्षा नौ के छात्र को पुलिस ढ़ूंढ ही रही थी कि एक और मामला सामने आ गया। अब 40 साल की मामी पर 16 साल के नाबालिग भांजे को भगाने का आरोप लगा है।

गुलरिह थाना क्षेत्र की घटना
16 साल का एक नाबालिग लड़का पिछले एक महीने से गायब है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इससे परिवार के लोग परेशान हैं। उन्होंने लड़के की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। अब परिवार के लोगों को अनहोनी का डर सता रहा है। पिता ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मामी से अक्सर बातचीत करता था लड़का
गायब लड़के के पिता का आरोप है कि उनकी शादी गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। उनका सबसे छोटा बेटा 16 साल का है। उसी गांव में खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी करीब 14 साल पहले हुई है। वह रिश्ते में उसके बेटे की मामी लगती है। लड़का ननिहाल जाता रहता था। वहीं उसकी मामी से दोस्ती हुई। दोनों में अक्सर फोन पर बात होती थी।

लड़के को प्रेमजाल में फंसाकर ले गई मामी
पिता का आरोप है कि रिश्ते में मामी लगने वाली महिला की उम्र करीब 40 साल है। वही उसके बेटे को बहला फुसलाकर भगा ले गई है। उसका पुत्र हैदराबाद में रहता है। उसकी मां से एक माह पहले मोबाइल पर बात हुई थी। उसके बाद से उसका फोन बंद चल रहा है। उसे डर है कि महिला उसके पुत्र के साथ कुछ गलत न कर दे।

क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि गायब लड़के के पिता ने तहरीर दी है। वह उसकी मामी पर भगाने का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही लड़के को बरामद कर लिया जाएगा।

गगहा थाना क्षेत्र से गायब है कक्षा 9 का छात्र
गोरखपुर के एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला सामने आया है। 30 नवंबर को एक महिला ने अपने नाबालिग पुत्र अंसार को भगाने का मामला दर्ज कराया है। इस महिला का आरोप है कि बड़हलगंज की 45 साल की विवाहित महिला फोन पर उसके बेटे से बात करती थी। वह महिला उसे भगाकर मुंबई ले गई है। उसने अंसार से शादी कर ली है। अभी पुलिस लड़के की बरामदगी नहीं कर पाई है।

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली