आजमगढ़

गुजरात में पहली फिर गांव आकर की दूसरी शादी, बेटी संग आरोपी के घर पहुंची महिला

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी होने के बाद पहली पत्नी आरोपी युवक के गांव पहुंची और धरने पर बैठ गई है...

2 min read
Apr 01, 2026
Azamgarh news,Pic- Patrika

आजमगढ़: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी होने के बाद पहली पत्नी आरोपी युवक के गांव पहुंची और धरने पर बैठ गई है। घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधवा महिला से की शादी

जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंद गांव का रहने वाला जितेंद्र गुजरात में रहकर नौकरी करता है। आरोप है कि गुजरात जाने के बाद उसने एक विधवा महिला से शादी की, जिससे उसकी एक बेटी भी है। वहीं, आरोप है कि घर वापस आने के बाद उसने दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद पहली पत्नी उसके घर पहुंची है।

दोनों की 13 साल की एक बेटी भी है

महिला ने आरोप लगाया है कि मिलने के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे हुए और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। महिला का आरोप है कि दोनों करीब 13 वर्षों तक साथ रहे और इस दौरान दोनों की एक बेटी हुई है, जो 12 साल की है। महिला ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र कुछ माह पहले अपने गांव लौट आया और यहां आकर उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब भोपाल में रहने वाली उसकी पहली पत्नी को लगी तो उसने जितेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह का संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

गांव आने के बाद बदल गया जितेंद्र

जीतेन्द्र के शादी किए जाने के बाद और फोन नहीं उठाए जाने के बाद महिला उसके गांव पहुंची और उससे मिलने की जीत पर अड़ गई। इस दौरान उसके साथ उसकी 12 साल की बेटी भी मौजूद थी। महिला के जितेंद्र के गांव पहुंचने के बाद पंचायत बैठी और पंचायत में उसने पूरे घटना की जानकारी दी, लेकिन फिर भी युवक और उसके परिजनों ने महिला को घर में घुसने नहीं दिया और भगा दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह घर के पास से नहीं हटी तो जितेंद्र और उसके परिजन घर के बाहर ताला लगाकर कहीं चले गए। आरोपी है कि तब से पीड़िता व उसकी बेटी दोनों जितेंद्र के घर के बाहर बैठे हुए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान ना उसने और ना उनकी उसकी बेटी ने खाना खाया और नहीं पानी पिया है, जिसकी वजह से दोनों की तबीयत खराब हो रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसके पास पैसे भी नहीं है

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह गरीब है और भोपाल से आजमगढ़ आने के बाद जितने भी पैसे थे उसने उन्हें खर्च कर दिया है और उसके पास ना खाने के पैसे हैं ना पानी पीने के लिए पैसे हैं। उसमें शासन से न्याय की गुहार लगाई है फिरता ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है।

क्या बोली पुलिस

थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि महिला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी है। प्रथम दृष्टि या मामला वैवाहिक विवाद समझ में आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले न्यायालय के अधीन आते हैं। थाना अध्यक्ष ने महिला से कहा है कि इस मामले में वह न्यायालय का सहारा ले। फिलहाल उन्होंने पीड़ित महिला को आश्वासन दिया है कि उनके शिकायत का आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
01 Apr 2026 09:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर