1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: बिना शादी के बैरंग लौटी बारात, लड़की के पिता ने नहीं दी शादी की सहमति

बरदह थाना क्षेत्र के दुबसरा गांव में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब गोरखपुर से आई बारात को बिना निकाह के ही वापस लौटना पड़ा। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब दुल्हन के पिता ने विवाह का विरोध कर दिया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के उरुआ निवासी एक युवक का […]

less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh

Azamgarh news,Pic- Patrika

बरदह थाना क्षेत्र के दुबसरा गांव में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब गोरखपुर से आई बारात को बिना निकाह के ही वापस लौटना पड़ा। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब दुल्हन के पिता ने विवाह का विरोध कर दिया।


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के उरुआ निवासी एक युवक का लड़की के परिवार से पूर्व से परिचय था और इसी दौरान दोनों पक्षों में शादी की बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि लड़की की मां इस रिश्ते के पक्ष में थी, जबकि पिता ने सहमति नहीं दी थी।


मंगलवार को युवक बारात लेकर लड़की के गांव पहुंच गया और निकाह की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी दौरान लड़की के पिता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विवाह का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दूल्हा, लड़की के पिता तथा एक अन्य परिजन को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई, लेकिन लड़की के पिता अपने निर्णय पर अड़े रहे। अंततः सहमति न बनने के कारण निकाह नहीं हो सका और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना