29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या के प्रयास के आरोपी ‘अनार’ संग मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली, गाजीपुर से आया था आजमगढ़

तरवा थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गाजीपुर से बाइक से आजमगढ़ पहुंचा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था...

2 min read
Google source verification
arrest

आरोपी गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़: तरवा थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गाजीपुर से बाइक से आजमगढ़ पहुंचा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। इसके बाद उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हुआ।

दाहिने पैर में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात तरवा थाने की पुलिस के साथ हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रमेश यादव उर्फ अनार यादव की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में आरोपी रमेश यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी आजमगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि रमेश यादव आजमगढ़ में पहुंचा है। इस दौरान घेराबंदी की गई और उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस की नाकेबंदी को देख कर आरोपी ने अवैध असलहे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

क्या बोले लालगंज सीओ

लालगंज क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे ने बताया कि आरोपी रमेश यादव कई दिनों से पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार था और उसके गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी मुकदमा संख्या 55/26 हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड था। इसी दौरान सूचना मिली कि वह गाजीपुर से तरवा की तरफ आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अभियुक्त ने अपनी बाइक को नहीं रोका और तेजी से निकलने का प्रयास किया, जिसके कारण उसकी बाइक स्लिप कर गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।