आजमगढ़

यूपी पंचायत चुनाव में आप आजमाएगी किस्मत, इन सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

दिल्ली की टीम संभावित दावेदारों से होगी रूबरू फिर होगा फैसला कौन लड़ेगा चुनाव पंचायत चुनाव के जरिये विधानसभा के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश करेगी आप
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2020, 4:55 PM IST
यूपी पंचायत चुनाव में आप आजमाएगी किस्मत, इन सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी की सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमाएगी। लेकिन पार्टी सभी पदों के लिए चुनाव नहीं लड़ेगी। उसकी नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है। यही वजह है कि पार्टी ने सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। इसके लिए दावेदारों से आवेदन मांगे गए है। 20 से अधिक सीटों के लिए दावेदारों ने आवेदन कर दिया है। माना जा रहा है कि इस चुनाव के जरिये पार्टी यूपी में जमीन तैयार करने की कोशिश करेगी ताकि विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सके।

बता दें कि यूपी में अभी आम आदमी पार्टी का जनाधार नहीं के बराबर है लेकिन पार्टी यहां लोगों के दिल में उतरने का लगातार प्रयास कर रही है। खासतौर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह लगातार यूपी पर फोकश कर रहे है। इसमें भी पूर्वांचल पर पार्टी की विशेष नजर है। पार्टी की सर्वाधिक नजर दलित और पिछड़े मतदाताओं पर है। यही वजह है कि पूर्वांचल में होने वाली हर छोटी मोटी घटना पर भी पार्टी की प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर फोकश किया जा रहा है।

अब पार्टी ने पंचायत चुनाव के जरिये लोगों तक पहुंच बनाने का फैसला किया है। इसके लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव एडवोकेट की मानें तो पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव मांगा है। आजमगढ़ में 20 से अधिक सीटों के लिए प्रस्ताव आया है। मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी प्रस्ताव आने लगे है।

सभी सीटों के लिए प्रस्ताव आने के बाद जिलों में दिल्ली की एक टीम जाएगी। वह दावेदारों से सीधे बात करेगी। इसके बाद यह फैसला किया जाएगा कि किसे चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। पार्टी की ऐसे लोगों को मैदान में उतारेगी जो आप के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। ताकि चुनाव के बाद दल बदलने का खतरा न हो। साथ ही चुनाव के जरिये पार्टी यह प्रयास करेगी कि हर बूथ पर उसकी कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम हो जो विधानसभा चुनाव में उसे जीत दिलाने में मदद कर सके।

BY Ran vijay singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट