आजमगढ़

VIDEO- आप का गंभीर आरोप, आडानी को लाभ पहुंचाने के लिए आस्ट्रेलिया से कोयला खरीद को बाध्य की जा रही कंपनियां

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। दावा है कि सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही है।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2023, 5:09 PM IST
आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव
आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव

आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भारत में न तो पानी की कमी और न ही कोयले की। इसके बाद भी बिजली की कीमत कैसे बढ़ाई जा सकती है। आम आदमी पार्टी भी तो दो राज्य में सरकार चला रही है। वहां फ्री बिजली कैसे मिल रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार केवल अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बिजली की कीमत बढ़ा रही है।

अडानी का कई देशों में कोयले का ठेका
राजेश ने आरोप लगाया कि भारत में कोयले की कोई कमी नहीं है। यह सरकार भी जानती है लेकिन अडानी से आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में कोयले का टेंडर ले रखा है। उनका कोयला बिक नहीं रहा। अब सरकार ने उनका कोयला बेचवाने का जिम्मा ले लिया है।


बिजली कंपनियों के किया जा रहा मजबूर
आरोप लगाया कि सरकार बिजली कंपनियों को मजबूर कर रही है कि आस्ट्रेलिया से कोयला खरीदो। ताकि अडानी को लाभ मिले। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां के मुख्यमंत्री ऐसा कर भी रहे हैं।


जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है वहां के मुख्यमंत्री इसका विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार अपने रूख पर कायम है। बिजली कंपनियां सरकार की सुनने को मजबूर हैं। कंपनियां महंगा कोयला खरीदेंगी तो बिजली दर बढ़ाने की मांग करेंगे ही।


अडानी का कोयला दस गुना महंगा
राजेश यादव ने आरोप लगाया कि आस्ट्रेलिया का कोयला अगर 30 हजार रुपए टन मिल रहा है तो भारत में एक टन कोयले की कीमत तीन हजार है। यानि की दस गुना महंगा। आखिर भारत का कोयला कंपनियों को क्यों नहीं दिया जा रहा।

यह भी पढ़ेंः

कोविड में जमा किया गया कोयला कहां गया
राजेश ने कहा कि कोविड काल में सारे काम ठप थे। कोयले का भारी उत्पादन हुआ। भारी मात्रा में कोयले का भंडार किया गया। कारण कि उसकी ही नहीं है। वह कोयला कहां चला गया। यह सरकार को बताना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः

37 साल बाद आया मारपीट के मामले में फैसला, एक आरोपी को दस साल की कैद

पानी और कोयले से बनती है बिजली
उन्होंने कहा कि बिजली तो पानी और कोयले से ही बनती है। इसकी भारत में कहीं कोई कमी नहीं है। फिर बिजली उत्पादन का खर्च कैसे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः

दुल्हन लेकर घर लौटा, औरतों गा रही थीं मांगलिक गीत, दूल्हे ने लगा ली फांसी

सरकार के मुफ्त बिजली के वादे का क्या
राजेश ने सवाल किया कि बीजेपी ने 2022 के चुनाव में किसानों को मुफ्त बिजली का वादा किया था। अब सत्ता में हैं तो वादा कब पूरा करेंगे। वादा पूरा करने के बजाय सरकार बिजली दल में 23 प्रतिशत और नए कनेक्शन पर 25 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव ला रही है। यह धोखा नहीं तो और क्या है।

Updated on:
1 Feb 2023, 5:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट