आजमगढ़

अटल जी के अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आदि गंगा में प्रवाहित हुआ अस्थि कलश

अटल जी अमर रहे के नारे से गूंजा क्षेत्र, हरैया से राजघाट तक दिखी भारी भीड़

2 min read
अटल जी के अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आदि गंगा में प्रवाहित हुआ अस्थि कलश

आजमगढ़. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में शनिवार को शैलाब सा उमड़ पड़ा। हर कोई अंतिम दर्शन के लिए बेताब दिखा। जिस रास्ते से अस्थि कलश गुजरा बस अटल जी अमर रहे का नारा गूंजता रहा। दलीय सीमा और जाति धर्म से परे लोगों ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अटल जी की अस्थियां राजघाट पर आदि गंगा में विसर्जित की गयी। इस दौरान हजारों लोगों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाम करीब 3.39 बजे अस्थि कलश यात्रा हरैया के पास से आजमगढ़ की सीमा में प्रवेश किया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, सासंद नीलम सोनकर, पूर्व सासंद डीपी सरोज, विधायक अरुण यादव, जनार्दन सिंह ने सीमा पर ही पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद इन्हीं के नेतृत्व में अस्थि कलश यात्रा आगे बढ़ी। हरैया चट्टी से अस्थि कलशयात्रा सठियांव बाजार मे 3.50 बजे पहुंची जहाँ पहले से मौजूद भाजप संजीव सिंह, दुर्गेश सिंह, दुर्गविजय यादव आदि लोग पुष्प अर्पित किया। कलश यात्रा के साथ मन्त्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर आदि भारी भरकम काफिले के साथ नजर आये।

बड़ी बात है कि अस्थि कलश यात्रा को दोपहर में ही आजमगढ़ पहुंचना था लेकिन घंटों की देरी से पहुंची इसके बाद भी लोग चौराहों पर इंतजार करते रहे। सठियांव के बाद यह यात्रा शाहगढ़ बाजार, सिधारी शंकर जी मूर्ति, हाइडिल चौराहा, शारदा चौराहा, रैदोपुर चौराहा, कलेक्ट्रेट, नगरपालिका चौराहा, फिर सिविल लाइंस चौराहा, गिरजाघर चौराहा, नरौली बंधा होते हुए, बवाली मोड़ से गुजरकर राजघाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि का विसर्जन किया गया।

शाहगढ़ बाजार में विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के प्रतिनिधि अशोक पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय,पूर्व जिलाध्यक्ष शहजानन्द राय, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबाष सिंह, ब्लॉक प्रमुख सतीश सिंह, हरिप्रकाश राय, सूरज सिंह, लक्ष्मण मौर्य, इस्माईल फारुकी, मोनू मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, विकराल सिंह, देवेन्द्र सिंह, कर्मवीर, घनश्याम पटेल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गिरजाघर चौराहे पर पूर्व जिला महामंत्री ब्रजेश यादव के नेतृत्व में श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

राजघाट पर अस्थि विसर्जन में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी भाग लिया। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति के बजाय राष्ट्रनीति को प्राथमिकता दी। उनका पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा जिसके कारण उन्हें सदैव याद किया जायेगा।

Published on:
26 Aug 2018 12:53 pm
Also Read
View All