
आजमग़ढ़. काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के मुकेरीगंज स्थित ग्रैन्टेक एकेडमी में वित्तीय साक्षरता एवं सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी गयी।
क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्र प्रकाश राम ने कहा कि लोक जीवन में सत्य, निष्ठा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने एवं वित्तीय साक्षरता व सतर्कता के प्रसार के लिए बैंक द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। उन्होंने सभी से बैंकिंग कार्यों में सतर्कता बरतने की अपील की।
बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र के परामर्शदाता लालसा प्रसाद यादव ने दैनिक बैंकिंग सेवाओं, एटीएम निकासी, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े मामलों में सतर्कता के अनेक उपाय बताये। शाखा प्रबंधक सुभाष चंद तिवारी कुंदन ने जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार को समाप्त करने सत्य, निष्ठा, ईमानदारी से नियमों का पालन करने व जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी अनीश श्रीवास्तव, शाहिद खान, पुष्कर श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव, तेजस भार्गव, ममता सैनी, अंशिका आदि उपस्थित थे।
By Ran Vijay Singh