आजमगढ़

आजादी के 70 वर्षों बाद भी उपेक्षित है प्रजापति समाज : जय जय राम

क्षेत्र भ्रमण कर प्रजापति कुम्भकार महासंघ ने अधिकारों के प्रति किया जागरूक
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 9:42 PM IST
आजादी के 70 वर्षों बाद भी उपेक्षित है प्रजापति समाज : जय जय राम
आजादी के 70 वर्षों बाद भी उपेक्षित है प्रजापति समाज : जय जय राम

आजमगढ. अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के जिलाध्यक्ष जय जय राम प्रजापति ने संघ के संरक्षक लालचन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में जहानागंज एवं मेंहनगर ब्लाक के चक्रपानपुर, विजयीपुर, बड़ौरा बुजुर्ग आदि गांवों का दौरा कर प्रजापति समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आगामी 10 जून को हीरापट्टी शिवाजी नगर कालोनी स्थित संघ के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अपर आयुक्त बसन्त राम प्रजापति एवं विशिष्ठ अतिथि बालकृष्ण प्रजापति मौजूद रहेंगे।


जिलाध्यक्ष जय जय राम प्रजापति ने बताया कि प्रजापति समाज आजादी के 70 वर्षों बाद भी समाज में जो स्थान मिलना चाहिए वह अब तक नहीं मिला। इसका कारण यह है कि हम लोगों को राजनैतिक पार्टियों के लोग अपने बहकावें में वोट लेकर सिर्फ छलने का काम करते है। जब राजनैतिक भागीदारी की बात आती है तो हमें अछूता रखा जाता है लेकिन अब प्रजापति समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़ेगा।

प्रजापति समाज का उत्पीड़न रोकने, न्याय दिलाने, शिक्षित बनाने के लिए मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहूँगा। आगे उन्होने समाज के लोगों से आगामी उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का आवाह्न किया। इस मौके पर डा सदरी प्रसाद, इन्द्रासन प्रजापति, रामप्रकाश, अलगू प्रजापति प्रधान, त्रिवेणी प्रजापति, हन्नू प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति, मेजर मुन्नू लाल प्रजापति, अनिल प्रजापति, उपेन्द्र प्रजापति, हरिनन्दन प्रजापति, ज्युत प्रजापति, भीमा प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।


हमरी रामजी से राम राम कहियो, कहियो रे हनुमान ...


बाबा भंवर नाथमंदिर में श्रीराम कथा व भजन संध्या में उमड़ रहे श्रद्धालु


आजमगढ़. बाबा भंवरनाथ मंदिर परिसर में चल रहे 9 दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ एवं भजन संध्या कार्यक्रम एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजन गायकों एवं कथा व्यास प्रेममूर्ति युवा संत सर्वेश जी महराज के मुखर बिन्दु से शुरू हुआ। मंगलवार की देर शाम भजन संध्या का कार्यक्रम बाबा भंवरनाथ को माल्यार्पण कर जनपद के गायक राजेश रंजन ने गणेश वंदना से शुरू किया।


श्रीराम कथा को देखते बीरबलि हनुमान जी के श्रीचरणों में प्रभु श्रीराम तक गीत के माध्यम से संदेश दिया कि ‘हमरी राम जी से राम राम कहियो, कहियो रे हनुमान’ गाकर समां बांधना शुरू किया। वहीं बाहर से आये शाह आलम सांवरिया द्वारा ‘बम बम बोल रहा है काशी’ गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। महुवा टीवी के कलाकार सौरभ श्रीवास्तव द्वारा ‘जानकी-जानकी मैं तेरी जानकी मैंने बांजी लगायी है जानकी’ गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

चंदा सरगम ने जब राधा-कृष्ण की बड़ी प्यारी भजन ‘कांहा संग झूल रहे मेरो सांवरिया’ गाया तो श्रोताओं के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमया हो गया। भजन संध्या में अपने संगीत से जनपद के चर्चित कलाकार बृजेश यादव, प्रिंस कुमार, अशोक कुमार, विशाल गौड़, जयहिन्द कुमार, रूपेश, दीपेश, दीपक गौड़ ने अपने संगीत से प्रभु को प्रसन्न किया। विपिन्न कुमार सिंह, डब्बू ने पुष्पों का हार पहनाकर कलाकारों का सम्मान किया।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट