आजमगढ़

आजमगढ़ में कलाकारों ने 130 फिट लंबे कैनवास पर उकेरा श्रीराम का पूरा जीवन

फाइन आर्ट से जुड़े कलाकारों ने 130 फिट लंबे कैनवास पर भगवान श्रीराम के जीवन का वर्णन किया है। यह चित्र चर्चा का विषय बना हुआ है। इस चित्र को वर्ल्ड रिकार्ड आफ इंडिया में दर्ज करने के लिए भेजा गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2021, 1:43 PM IST
कलाकारों द्वारा तैयार किया गया चित्र
कलाकारों द्वारा तैयार किया गया चित्र

पत्रिका न्यूज नेेटवर्क
आजमगढ़. भगवान श्रीराम लोगों की आस्था के प्रतीक है। समय-समय पर लोगों ने रामकथा का वर्णन अलग-अलग ढंग से किया है लेकिन फाइन आर्ट के जुटे बच्चों ने पूरी रामकथा को कैनवास पर उकेर दिया है। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डा. लीना मिश्रा की देखरेख में कलाकारों ने 130 फीट लंबे कैनवास पर रामकथा का वर्णन किया है। इस चित्र को वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में दर्ज करने के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि यह पेंटिंग रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने में सफल होगी।

भगवान श्रीराम का चरित्र लोगों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। तुलसीदास से लेकर तमाम लोगों ने भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों को अपनी लेखनी के माध्यम से समेटने की कोशिश की है। कई भाषाओं में रामयण की रचना की गयी है लेकिन फाइन आर्ट का प्रयास बिल्कुल अलग है। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डा. लीना मिश्रा और सहयोगी कलाकारों नेे उन्हें चित्रों के माध्यम से समेटने की कोशिश की है। 50 से अधिक लोगों ने मिलकर 130 फीट लंबे कैनवास पर पूरी रामायण को उकेर दिया है और वह भी लोक शैली के चित्रों से। इस कैनवास पर 54 छोटे-छोटे चित्र प्रसंगों के जरिए राम जन्म से लेकर उनके जल समाधि तक का पूरा वृतांत वर्णित है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

डा. लीना मिश्रा का कहना है कि वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया की ओर से 100 फीट का कैनवास तैयार करने का लक्ष्य दिया था मगर हमने रामायण को 130 फीट लंबे कैनवास पर उकेरा है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमने इसमें लोक शैली का इस्तेमाल किया है। दो साल से कोरोना के कारण हम इसका प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। अब इसे वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया को भेजा गया है। जल्द ही इसकी प्रदर्शन किया जाएगा ताकि लोगों तक यह पहंुुच सके। उन्होंने बताया कि कलाकारों ने इसे तैयार करने में कड़ी मेहनत की है। यह अपने तरह का अलग प्रयास है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट