मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद अब आजमगढ़ के अरविंद यादव को भी सुल्तानपुर पुलिस उठा कर ले गई है। इस संबंध में अरविंद यादव के परिवार वालों ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है।
सुल्तानपुर में हुई डकैती के तार अब आजमगढ़ से जुड़ते नजर आ रहे हैं। मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद अब आजमगढ़ के अरविंद यादव को भी सुल्तानपुर पुलिस उठा कर ले गई है। इस संबंध में अरविंद यादव के परिवार वालों ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है।
इस संबंध में अरविंद यादव के बेटे अनुराग यादव ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस दिन डकैती की घटना हुई, उस दिन अरविंद यादव घर पर ही थे। पुलिस ने उसके घर से उसके पापा को उठाया और सुल्तानपुर की जयसिंहपुर कोतवाली में उनको रखा।
जब वो लोग सुल्तानपुर के जयसिंह पर कोतवाली पहुंचे तो अरविंद यादव से पुलिस ने उनको कोई बात नहीं करने दी। अनुराग ने बताया कि उसके बाद से ही अरविंद यादव का कुछ पता नहीं चल रहा। पुलिस उनके बारे में जानकारी से इंकार कर रही है।
अनुराग ने आशंका व्यक्त की है कि मंगेश यादव की ही तरह उसके पापा को मार दिया जायेगा। उसने मांग की है कि उसके पिता निर्दोष हैं। उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है इसलिए पुलिस उसके पिता को छोड़ दे।
आपको बता दें कि अरविंद यादव आजमगढ़ जिले के फूलपुर थानांतर्गत एक गांव का निवासी है। अरविंद यादव का नाम 28 अगस्त को सुल्तानपुर में हुई साथ करोड़ की डकैती में आ रहा। पुलिस ने उसपर 1 लाख का इनाम घोषित किया है।