आजमगढ़

आजमगढ़: योगी सरकार में फर्जी हाफ एनकाउंटर: बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

MLC writes to CM on fake encounter in Azamgarh: आजमगढ़ में हाफ एनकाउंटर पर बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी पर गंभीर आरोप लगाया है। एक्स जारी किए गए पत्र में उन्होंने लिखा कि घर से उठाकर हाफ एनकाउंटर किया गया।

2 min read
Apr 14, 2026
फोटो सोर्स- ChatGPT

Police destroyed CCTV footage of a half-encounter in Azamgarh; BJP MLC raises questions: आजमगढ़ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के हाफ एनकाउंटर को बीजेपी के ही विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने गलत बताया है। उन्होंने एक पत्र जारी किया है, जिसमें लिखा है कि फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के बाद बूथ अध्यक्ष का फर्जी एनकाउंटर किया गया है।‌ मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक स्वयं इस घटना के जिम्मेदार हैं, जिनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। दरअसल 28 मार्च को हाफ एनकाउंटर हुआ था, जिस पर देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। घटना थाना जीयनपुर का है।

भाजपा एमएलसी का मुख्यमंत्री के नाम पत्र

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पत्र पोस्ट किया है। यह पत्र मुख्यमंत्री के नाम है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक को आजमगढ़ पुलिस ने 28 मार्च को दोपहर 12:40 पर उनके घर से जबरदस्ती उठा लिया।

फर्जी मुकदमा दर्ज कर किया हाफ एनकाउंटर

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा है कि 29 मार्च 2026 को कोतवाल ने थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया और धर्मेंद्र उर्फ अभिषेक का हाफ एनकाउंटर कर जेल भेज दिया।‌ पूरा घटनाक्रम बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

सीसीटीवी फुटेज को नष्ट किया गया

देवेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को नष्ट कर दिया है। बूथ अध्यक्ष के एनकाउंटर से आजमगढ़ के लोगों में रोष और क्षोभ व्याप्त है। उन्होंने एनकाउंटर किए गए बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र को देव तुल्य बताते हुए लिखा कि फर्जी मुकदमा लिखने और हाफ एनकाउंटर करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के साथ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

हाफ एनकाउंटर के लिए पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार बताया

बीजेपी एमएलसी ने पुलिस अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हाफ एनकाउंटर के लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया और कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है। ‌

Updated on:
14 Apr 2026 08:02 am
Published on:
14 Apr 2026 07:58 am
Also Read
View All