आजमगढ़

Azamgarh New: बैंक कर्मी द्वारा सोते व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करने की तस्वीर वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सोते हुए व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। 15 सेकंड का यह वीडियो लोगों को हैरान और आक्रोशित कर रहा है।
less than 1 minute read
Nov 05, 2025
Azamgarh
Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सोते हुए व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। 15 सेकंड का यह वीडियो लोगों को हैरान और आक्रोशित कर रहा है।

पुलिस ने हिरासत में लिया

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर इलाके का बताया जा रहा है, जो जिले की पाश कॉलोनियों में शुमार है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक साहिल कुमार है, जो रैदोपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पीछे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह मऊ जनपद के एक बैंक में कार्यरत है।

इस अमानवीय हरकत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल जिस व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब किया गया, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

इंसानियत को झकझोरने वाली घटना

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सिटी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह घटना न केवल समाज को झकझोरने वाली है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि इंसानियत किस स्तर तक गिर सकती है।

Updated on:
05 Nov 2025 04:53 pm
Published on:
05 Nov 2025 04:53 pm