13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अखिलेश और राहुल आतंकवादी मानसिकता के लोग’, FCRA बिल का समर्थन करते हुए आजमगढ़ में अनिल राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना

Anil Rajbhar Statement: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित बताया है।
2 min read
Google source verification
Cabinet minister anil rajbhar

Pic- patrika

UP Politics News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बारिश के बीच अपने समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। उनके इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं समेत सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला है।

क्या बोले अनिल राजभर

तिरंगा यात्रा की समाप्ति के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आतंकवादी मानसिकता से ग्रसित बताया है। उन्होंने कहा कि विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एफसीआरए बिल) के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार विदेश से आने वाले फंड पर नकेल कसना चाहती है। ऐसे पैसों का इस्तेमाल भारत विरोधी कार्यों के लिए किया जा रहा है। ऐसे में राहुल गांधी और अखिलेश यादव उस बिल का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव और राहुल गांधी देश और समाज का निर्माण नहीं होने देना चाहते। भारत के बाहर बैठे लोग साजिश के तहत भारत में पैसा भेजते हैं और इन पैसों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ ही किया जाता है, सरकार उस पैसे पर रोक लगाना चाहती है।

अनिल राजभर ने कहा कि एक तरफ सरकार भारत विरोधी ताकतों को ऐसा करने से रोकना चाह रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और राहुल गांधी उस पैसे को भारत लाना चाहते हैं, ताकि उसे पैसे का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा सके। ऐसे लोग भारत विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नौजवान, किसान और मजदूरों को राजनीतिक साजिश के तहत शिकार बन रहा है। उन्होंने लोगों से ऐसे लोग ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने और सावधान रहने की बात कही है।

वंदे मातरम का स्वागत

वहीं, मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने को लेकर अनिल राजभर ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जिस गीत को गाकर आजादी मिली, इस गीत को गाकर शहीदों ने देश के लिए अपनी जान दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हर जगह अनिवार्य किया है, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत विरोधी मानसिकता अब बेनकाब हो रही है। अनिल राजभर ने कहा कि दोहरे चरित्र के लोग इसका विरोध करेंगे, लेकिन जो सच्चा देशभक्त होगा वह इसका स्वागत कर रहा है।