4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में बड़ा हादसा, डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Uttar Pradesh News: आजमगढ़ में डीजल टैंकर के बिजली के पोल से टकराने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।
2 min read
Google source verification

आजमगढ़

image

Ankit Sai

Aug 04, 2026

Azamgarh Tanker Blast

हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई ( X AZAMGARH POLICE Photo)

Azamgarh Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सोमवार रात को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। गोरखपुर से डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर जीयनपुर क्षेत्र में बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा और टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पेट्रोल पंप जा रहा था डीजल टैंकर

जानकारी के अनुसार, डीजल से भरा टैंकर गोरखपुर से बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। जब टैंकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया और कुछ ही क्षणों में टैंकर में भीषण आग लग गई।

आग की लपटों ने घेरा पूरा टैंकर

विस्फोट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी टैंकर के पास नहीं पहुंच सके। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

छह दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जल चुका था।

एक मृतक की पहचान, दो की शिनाख्त बाकी

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (26) की पहचान हो चुकी है। जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

हादसे के बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और विस्फोट की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग