4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी शेरू चंदौली पुलिस की गोली से घायल, अपराध के बाद भाग जाता था बिहार, साथी भी अरेस्ट

Encounter in Chandauli। Gotaskar Arrest। Criminal arrested by chandauli police: चंदौली पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौतस्करों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
Chandauli crime news

Pc-Patrika

Encounter With Cattle Smugglers: चंदौली पुलिस ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश शेरू को भी पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शेरू अपराध करने के बाद बिहार भाग जाता था, लेकिन सोमवार की देर रात वह चंदौली पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वहीं, उसके एक अन्य साथी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चकिया कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गांधीनगर पुलिया के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैमूर के थाना चांद निवासी शेरू अंसारी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है, जबकि उसके एक अन्य साथी को भी मौके से अरेस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के गौतस्कर थे। वहीं, शेरू के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस के रोकने पर भागने लगे बदमाश

पुलिस ने बताया है की चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव पुलिस टीम के साथ गांधीनगर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बुलेट पर सवार होकर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने बुलेट की रफ्तार बढ़ा दी और लतीफशाह की ओर भागने लगे। दोनों का पीछा करते हुए पुलिस टीम गांधीनगर-लतीफशाह मार्ग पर पहुंची, जिसके बाद बदमाशों ने बाइक को जंगल की तरफ मोड़ दिया और इसी दौरान फिसल कर गिर पड़े।

असलहा व कारतूस बरामद

खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बिहार निवासी शेरू के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसी दौरान भाग रहे उसके एक अन्य साथी को भी पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। घायल हुए बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, उसके साथी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी गौतस्करी की घटना में शामिल थे और अपराध करने के बाद बिहार भाग जाते थे। आरोपियों के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग