25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की घेराबंदी से घबराकर गंगा नदी में कूदे पशु तस्कर, एक की हुई मौत, चंदौली पुलिस ने पिकअप से 11 गोवंश किया बरामद

Cattle Smugglers jumped in ganga river : चंदौली में बलुआ पुलिस की घेराबंदी देखकर दो पशु तस्कर गंगा नदी में कूद गए, इस घटना में एक पशु तस्कर की मौत हो गई है...
2 min read
Google source verification
Chandauli crime news

Pc-Patrika

Cattle Smuggler dead in Chandauli:चंदौली जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक पिकअप से 11 गोवंश को बरामद किया है। वहीं, पुलिस की घेराबंदी देखकर दो पशु तस्कर गंगा नदी में कूद गए। पुलिस ने दोनों को मौके से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने एक पशु तस्कर को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, दूसरे पशु तस्कर का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

सैदपुर पुल पर खड़ा किया वाहन

जानकारी के मुताबिक, चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस शनिवार की सुबह गस्त पर थी। इसी दौरान सैदपुर गंगा नदी पर बने पुल से एक मैजिक आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस की घेराबंदी देख मैजिक चालक और उसमें सवार एक और शख्स घबरा गए और उन्होंने पुल पर ही मैजिक को खड़ा करके गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने आरोपियों को छलांग लगाते देख मौके पर रहता और बचाव कार्य शुरू किया।

बलुआ पुलिस के मुताबिक, दोनों ने गंगा नदी में छलांग लगाई, जिसके कारण दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नदी से निकलकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाने के दौरान आजमगढ़ के रहने वाले काजू नामक एक तस्कर की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरा तस्कर इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि घायल हुए तस्कर का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

आरोपी के शव को पुलिस ने कब्जे में लिया

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुल पर खड़ी पिकअप की तलाशी लेने के दौरान वाहन से 11 गोवंश बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर गौ आश्रय स्थल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि सैदपुर पुल के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वहीं, गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि घटना में मृत पशु तस्कर के परिजनों से संपर्क साधा गया है। वहीं, आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।