25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशु चोरों से चंदौली पुलिस का आमना-सामना, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Chandauli cattle smugglers arrested : चंदौली जिले में रविवार की सुबह पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है..
2 min read
Google source verification
Breaking news chandauli

Pc-Patrika

Encounter in Chandauli : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रविवार की सुबह पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी एक संगठित गिरोह की तरह काम किया करते थे और इलाके में पशुओं की चोरी कर उनकी तस्करी किया करते थे। वहीं, पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया है।

चकिया पुलिस और एसओजी ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पांच पशु चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आए दिन इलाके में पशु चोरी की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में से एक के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया है कि बम्होरा नाका गांव में मवेशी चोरी होने की सूचना मिली, जिसके बाद चकिया पुलिस और एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी की। इसी दौरान गरला के समीप एक नीले रंग की मैजिक आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही मैजिक चालक वाहन को मोड़कर भागने लगा। इसके बाद घेराबंदी कर मैजिक को रोक लिया गया। वहीं, उसमें सवार पांच लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने अवैध असलहे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि पकड़े गए आरोपी एक संगठित गिरोह की तरह काम किया करते थे और इलाके में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। कई दिनों से इस बात की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी पशुओं को चुराकर उनकी तस्करी कर ऊंचे दामों में बेच दिया करते थे। फिलहाल, सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग