15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo

चंदौली में चचेरे भाई ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन के साथ किया अनाचार, बाहर गए थे माता-पिता

Girl molestation in chandauli : चंदौली में चचेरे भाई ने अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है...

2 min read
Google source verification
Molestation in chandauli

प्रतीकात्मक तस्वीर, Pc-Patrika

Chandauli Crime News: चंदौली में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चचेरे भाई ने अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि गिरफ्तार किए गए युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त 21 वर्षीय युवती के साथ उसके रिश्ते के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। आरोप है की वारदात के समय घर में पीड़िता के परिजन मौजूद नहीं थे। इसके बाद युवती के अकेले होने का फायदा उठाकर उसका चचेरा भाई घर में घुसा और उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। माता-पिता के घर वापस आने के बाद युवती ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार

पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वह पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करती है, जबकि उसके पति मेहनत मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अस्पताल गई हुई थी, जबकि उसके पति काम के सिलसिले में बाहर निकले हुए थे। उस दौरान उनकी 21 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उनके जेठ का बेटा उनके घर आया और उसने उनकी बेटी के साथ गंदा काम किया।

पीड़ित परिवार ने बताया है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और घटना के दौरान वह इसका विरोध नहीं कर पाई। पीड़िता की मां ने बताया है कि जब वह घर आई तो उनकी बेटी ने रोते हुए पूरी वारदात की जानकारी उनको दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बोली पुलिस

थाना अध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से अलीनगर थाने में तहरीर सौंपी गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्काल ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही मामले में विस्तृत जांच की जाएगी।