26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रील देखने से रोकने पर महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, चंदौली में पंखे के सहारे लटककर दी जान, 3 साल पहले हुई थी शादी

Woman hangs herself after being stopped from watching Reels। Suicide after being forbidden from using Instagram: चंदौली जिले में रील देखने से रोकने पर नाराज एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है...
2 min read
Google source verification
Suicide

Suicide (Dead body demo pic)

Woman Sucide in Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रील देखने से रोकने पर नाराज एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। महिला ने शनिवार की देर रात घर में लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, इसके साथ ही महिला के मायके पक्ष के लोग भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और दहेज की मांग करते थे। फिलहाल, मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पति से हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन गांव में पति द्वारा इंस्टाग्राम रील देखने से रोकने पर रोशनी (31) नामक महिला ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि झांसी गांव के रहने वाले कपिल देव प्रसाद की बेटी रोशनी की शादी 3 वर्ष पूर्व कुछमन गांव के राहुल कुमार से हुई थी। दोनों का 11 माह का एक बेटा भी है। रोशनी द्वारा फांसी लगाए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की मौत की जानकारी उसके मायके पक्ष के लोगों को हुई तो मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला के पिता कपिल देव ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रोशनी की शादी 3 साल पूर्व राहुल से की गई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर आए दिन ससुराल पक्ष के लोग बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। घर में कलह होने की जानकारी बेटी ने फोन के माध्यम से उनको दी थी। मायके पक्ष के लोगों ने मामले में पुलिस को तहरीर भी सौंपा है।

क्या बोली पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी गगन सिंह ने बताया कि महिला के पति ने बताया है कि शनिवार की रात वह इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। इसी दौरान गुस्से में आकर पति राहुल कुमार ने अपनी पत्नी रोशनी को डांट दिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद रोशनी ने मोबाइल बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बताया कि सुबह घर का दरवाजा बंद था ऐसे में जब खिड़की से झांक कर देखा गया तो रोशनी ने फांसी लगा ली थी। पुलिस के मुताबिक, मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।