आजमगढ़

Azamgarh News: शिया सुन्नी दंगे में तीन सगे भाइयों समेत 12 को उम्र कैद की सज़ा, रो पड़े आरोपी

Azamgarh Crime: वर्ष 1999 में मुबारकपुर कस्बे में हुए चर्चित दंगे के मामले में जिला जज की अदालत ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने इस प्रकरण में दोषी पाए गए 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया […]

less than 1 minute read
Feb 17, 2026
Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh Crime: वर्ष 1999 में मुबारकपुर कस्बे में हुए चर्चित दंगे के मामले में जिला जज की अदालत ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने इस प्रकरण में दोषी पाए गए 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।


बताया गया कि 27 अप्रैल 1999 को मुबारकपुर में शिया समुदाय के एक युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए और सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे। कई दिनों तक चली हिंसा में 17 लोगों की जान चली गई थी, जबकि अनेक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


लंबी सुनवाई और गवाहों के बयान के आधार पर 13 फरवरी को अदालत ने सभी 12 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद सजा के बिंदु पर बहस पूरी होने के उपरांत सोमवार को अदालत ने दंडादेश सुनाया।
फैसले के बाद अदालत परिसर और मुबारकपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Published on:
17 Feb 2026 07:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर