आजमगढ़

Azamgarh News: अग्निवीर भर्ती के नाम पर 5 लाख की वसूली, थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र

जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग व्यक्तियों से करीब पांच लाख रुपये ठगने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। […]

less than 1 minute read
Mar 26, 2026

जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग व्यक्तियों से करीब पांच लाख रुपये ठगने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


पहले मामले में हैदर क्षेत्र निवासी जयप्रकाश यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके बेटे को अग्निवीर में भर्ती कराने का झांसा दिया और उससे लगभग ढाई लाख रुपये ले लिए। यह रकम सितंबर 2025 में ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न किस्तों में एक खाते में भेजी गई। बाद में उसे एक नियुक्ति पत्र दिया गया, जो जांच में फर्जी पाया गया। जनवरी 2026 में पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
दूसरे पीड़ित ने भी इसी तरह का आरोप लगाते हुए बताया कि उससे भी अक्टूबर 2025 के दौरान ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए करीब ढाई लाख रुपये लिए गए। आरोपियों ने सेना भर्ती में संपर्क होने का दावा कर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। दस्तावेज की जांच कराने पर उसकी सत्यता सामने नहीं आई। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकी दी और रकम भूल जाने को कहा।
दोनों पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अतरौलिया थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Also Read
View All

अगली खबर