आजमगढ़

Azamgarh News: इलाज कराने जिला अस्पताल आई गर्भवती महिला रहस्य ढंग से गायब, मची सनसनी

Azamgarh News: महिला सदर अस्पताल से एक गर्भवती महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पति की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के […]

2 min read
Jan 28, 2026
Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh News: महिला सदर अस्पताल से एक गर्भवती महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित पति की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक मंगलवार को सुबह लगभग 11:15 बजे अपनी 21 वर्षीय गर्भवती पत्नी को चिकित्सकीय परामर्श के लिए महिला सदर अस्पताल लेकर आया था। अस्पताल परिसर में मौजूद रहते हुए युवक कुछ समय के लिए शौचालय गया। इसी बीच उसकी पत्नी वहां से अचानक गायब हो गई। वापस लौटने पर पत्नी को न पाकर युवक ने अस्पताल परिसर और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

मोबाइल के माध्यम से जांच में जुटी


बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल फोन उसके पति के पास ही था, जिससे उससे संपर्क करने का कोई माध्यम नहीं रहा। घटना के बाद से पति बेहद परेशान है और उसने पत्नी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में आशंका व्यक्त की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, महिला की तलाश के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं परिजनों और अस्पताल कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।


इस संबंध में महिला सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। फुटेज में महिला अस्पताल में आती हुई दिखाई दे रही है और कुछ समय बाद वह टहलते हुए स्वयं अस्पताल परिसर से बाहर जाती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Published on:
28 Jan 2026 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर