
Azamgarh news, Pic- patrika
Azamgarh Crime: जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को हुए इस हादसे में बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दो भाइयों पर भी हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर गांव निवासी लालजी यादव (48) का अपने पुत्र मुकेश यादव से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर मुकेश यादव ने चाकू निकालकर अपने पिता पर कई वार कर दिए। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे भाई राकेश कुमार यादव (20) और गोविंद यादव (18) पर भी आरोपी ने हमला कर दिया।
घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
14 Feb 2026 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
