आजमगढ़

Azamgarh News: दीवानी कचहरी में बम की सूचना, परिसर कराया गया खाली, मचा हड़कंप

Azamgarh news: दीवानी कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम रखे जाने की सूचना मिली। यह धमकी इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए एक ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें आजमगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते […]

less than 1 minute read
Feb 16, 2026

Azamgarh news: दीवानी कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम रखे जाने की सूचना मिली। यह धमकी इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए एक ईमेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें आजमगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा को देखते हुए तत्काल पूरे कचहरी परिसर को खाली करा लिया गया। वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटों तक परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।


हालांकि, एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी। कचहरी के बाहर बड़ी संख्या में वकीलों और वादकारियों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
घटना के चलते दिन भर न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। जिला प्रशासन और न्यायिक अधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सुरक्षा कारणों से सभी लंबित मामलों की अगली तारीख 21 फरवरी निर्धारित कर दी। अधिवक्ता संघ ने भी प्रशासन के इस निर्णय का समर्थन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच कराई जा रही है। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है, ताकि ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Updated on:
16 Feb 2026 12:53 pm
Published on:
16 Feb 2026 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर