आजमगढ़

Azamgarh News: रेस्टोरेंट में बैठे पुत्री और उसके पुरुष मित्र को पिता ने मारी गोली, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

आज़मगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट के काउंटर के पास शुक्रवार को पिता ने अपनी पुत्री और उसके पुरुष मित्र को गोली मार दी। घटना में मसीरपुर निवासी आदित्य सिंह (20 वर्ष), पुत्र जीत नारायण सिंह, तथा पकड़ी खुर्द निवासी अक्षरा सिंह (15 वर्ष), पुत्री नीरज सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोलीकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावरों की तलाश जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लालगंज में न्यू वेलकम रेस्टोरेंट में लड़की,उसकी मां और लड़की का पुरुष मित्र कुछ खा रहे थे,उसी समय पहुंचे पिता से उनकी कहा सुनी हो गई। जिससे अक्रोशित पिता ने लड़की और उसके मित्र को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। घटना के बाद लालगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2025, 6:42 PM IST
Breaking News
Breaking News

Azamgarh News: आज़मगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट के काउंटर के पास शुक्रवार को पिता ने अपनी पुत्री और उसके पुरुष मित्र को गोली मार दी।

घटना में मसीरपुर निवासी आदित्य सिंह (20 वर्ष), पुत्र जीत नारायण सिंह, तथा पकड़ी खुर्द निवासी अक्षरा सिंह (15 वर्ष), पुत्री नीरज सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मौक़े पर पहुंची पुलिस

गोलीकांड की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हमलावरों की तलाश जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि लालगंज में न्यू वेलकम रेस्टोरेंट में लड़की, उसकी मां और लड़की का पुरुष मित्र कुछ खा रहे थे, उसी समय पहुंचे पिता से उनकी कहा सुनी हो गई। जिससे अक्रोशित पिता ने लड़की और उसके मित्र को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी।


घटना के बाद लालगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Updated on:
26 Sep 2025, 6:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली