आजमगढ़

Azamgarh News: पांच माह की बच्ची का मिला आधा शरीर, मचा कोहराम

पांच माह की गायब बच्ची का आधा शरीर मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची का आधा शव मिलने से परिजन बेहोश हो गए।

less than 1 minute read
Jan 17, 2025
azamgarh news

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में एक पांच माह की गायब बच्ची का आधा शरीर मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची का आधा शव मिलने से परिजन बेहोश हो गए।


आपको बता दें कि आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थानाक्षेत्र का एक युवक मटरू अपनी पत्नी संग श्रीकांतपुर अपनी ससुराल में रहता था। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। रात में मटरू की पत्नी अपनी 5 माह की पुत्री के साथ सो रही थी। रात में ही अचानक उसकी पुत्री गायब हो गई। रात से ही दोनों पति पत्नी उसे खोज रहे थे। सुबह भोर में उसका आधा खाया हुआ शरीर मिला। पुत्री का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की परंतु कुछ पता नहीं चल पाया।
गांव वालों के मुताबिक सियार जैसा कोई जानवर शायद बच्ची को खा गया था।

Published on:
17 Jan 2025 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर