2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

आजमगढ़ में Purvanchal Expressway पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के करीब 185 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। दिल्ली से […]

less than 1 minute read
Google source verification
हादसा (Photo Source- Patrika)

हादसा (Photo Source- Patrika)

आजमगढ़ में Purvanchal Expressway पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के करीब 185 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ।

दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जा रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग दिल्ली से लखनऊ होते हुए बिहार जा रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय सज्जादृ की रास्ते में ही मौत हो गई। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में घायल लोगों में चालक सुधाकर यादव, साहिल, अंसार, अफसार और सिकंदर भी शामिल हैं।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला के चिकित्साधिकारी डॉ. शिव कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था। वहीं अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग