आजमगढ़

Azamgarh News: मानवता हुई शर्मसार, सड़क पर महिला की मौत के बाद कई वाहनों ने कुचला, खुरच कर निकला गया शव

वाराणसी–आजमगढ़ राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

less than 1 minute read
Jan 19, 2026
Azamgarh news,Pic- Patrika

Accident News: आजमगढ़ जिले में वाराणसी–आजमगढ़ राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।


जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर काशीनाथ गांव निवासी प्रभुदेई यादव (66) पत्नी दुर्बली यादव सुबह दूध देने के लिए मोहम्मदपुर बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह मंगाई पुल के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कुहरे के कारण वाहनों का संचालन रहा जारी


हादसे के बाद भी कोहरे और यातायात के दबाव के कारण कई वाहन मौके से गुजरते रहे, जिससे शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क से चिपक गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।


सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के बेटे बृजभान यादव ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच के साथ वाहन की तलाश में जुट गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Also Read
View All

अगली खबर