Azamgarh Crime: रानी की सराय थाना क्षेत्र में 01 मार्च 2026 को प्रस्तावित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को देखते हुए जनपद में अस्थायी रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह व्यवस्था सुबह 4:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रतियोगिता के दौरान संबंधित मार्गों पर […]
Azamgarh Crime: रानी की सराय थाना क्षेत्र में 01 मार्च 2026 को प्रस्तावित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को देखते हुए जनपद में अस्थायी रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह व्यवस्था सुबह 4:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रतियोगिता के दौरान संबंधित मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने और प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा।
जारी निर्देशों के मुताबिक, वाराणसी एवं जौनपुर से एनएच-128 के रास्ते आने वाले वाहन कोटिला होते हुए कस्बा रानी की सराय और सेमरा अंडरपास के मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं, आजमगढ़ से जौनपुर और वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को सेमरा अंडरपास से होकर कस्बा रानी की सराय और कोटिला मार्ग से निकाला जाएगा।
इसके अलावा भंवरनाथ की दिशा से आने वाले वाहनों को भी सेमरा अंडरपास, कस्बा रानी की सराय और कोटिला मार्ग के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। यातायात विभाग ने लोगों से निर्धारित समय के दौरान डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है