
AI image (Chatgpt)
आजमगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से तीन लड़के और दो लड़कियों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़के गैर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, लड़कियां हिंदू बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, तीनों लड़के लड़कियों को गोरखपुर से लेकर दिल्ली और फिर दिल्ली के रास्ते अजमेर शरीफ जाने वाले थे। इसी दौरान हिंदू संगठनों की सूचना पर उन्हें आजमगढ़ में पुलिस ने पकड़ लिया।
कैफियत एक्सप्रेस से आजमगढ़ के रास्ते गोरखपुर के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के तीन युवक अपने साथ दो हिंदू युवतियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने लव जिहाद के शक में तीनों को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। संगठनों की सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ और सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने युवतियों के परिजन से संपर्क साधा और उन्हें बुलाकर दोनों को सुपुर्द कर दिया है, जबकि तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस घंटागहनता से पूछताछ कर रही है। युवकों ने बताया कि वे लड़कियों को अपने साथ लेकर दिल्ली जाने वाले थे, फिर वहां से उन्हें अजमेर शरीफ ले जाने की बात हुई थी। इसी बीच उन्हें आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया।
पुलिस ने मामले में मानव तस्करी की आशंका जताई है। हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने इसे लव जिहाद करार दिया है। बजरंग दल के पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लव जिहाद में फंसा कर तीन मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं। इस सूचना के बाद संगठन के लोग आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे और सभी को ट्रेन से नीचे उतारा।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि युवक अपनी असली पहचान छुपा कर धोखाधड़ी के जरिए दोनों लड़कियों को कहीं ले जाने की फिराक में थे। सूचना मिलने के बाद अरपीएफ से संपर्क साधा गया और जनपद की पुलिस ने पांच लोगों को कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन से नीचे उतार लिया। इसमें दो युवतियां हिंदू थी और तीन युवक मुस्लिम समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां बालिक हैं। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
15 Apr 2026 04:05 pm
Published on:
15 Apr 2026 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
