आजमगढ़

Azamgarh News: एसडीएम आवास कैंपस से 5 हजार घूस लेते लेखपाल गिरफ्तार

गोपालपुर में तैनात लेखपाल राजेश मौर्य को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 4:46 PM IST
Azamgarh
Azamgarh news,Pic- Patrika

Azamgarh News: मेंहनगर तहसील के गोपालपुर में तैनात लेखपाल राजेश मौर्य को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गोपालपुर निवासी सूर्यबली ने आरोप लगाया था कि जमीन से संबंधित कार्य निपटाने के लिए लेखपाल ने उनसे घूस की मांग की थी। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाते हुए जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट सौंपे गए। जैसे ही राजेश मौर्य ने रुपये लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें धर दबोचा।

घटना के बाद तहसील में हड़कंप

अधिकारियों ने आरोपी के हाथ धुलवाए तो केमिकल युक्त नोटों के निशान साफ मिल गए। घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, कुछ लेखपालों ने इस कार्रवाई को साजिश करार देते हुए विरोध जताया।

ट्रैप टीम प्रभारी कमलेश कुमार पासवान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
4 Sep 2025, 4:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली