आजमगढ़

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, एक की मौत दो घायल, मरीज को पीजीआई पहुंचा कर आ रही थी एम्बुलेंस

Azamgarh News: जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लखनऊ से लौट रही एंबुलेंस का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में एंबुलेंस में तैनात एक सहायक की मौके पर ही […]

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
Azamgarh news, Pic- Patrika

Azamgarh News: जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लखनऊ से लौट रही एंबुलेंस का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में एंबुलेंस में तैनात एक सहायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव निवासी 22 वर्षीय उत्तम यादव उर्फ गुड्डू एंबुलेंस में सहायक के रूप में कार्यरत था। बुधवार को वह एक मरीज को लेकर एंबुलेंस से लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल गया था। मरीज को छोड़ने के बाद गुरुवार सुबह एंबुलेंस आजमगढ़ की ओर वापस लौट रही थी।

टायर फटने से हुआ हादसा


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 204 पर फुलवरिया के पास एंबुलेंस का अगला टायर फट गया। इसके बाद वाहन असंतुलित होकर सामने जा रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


सूचना मिलने पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में उत्तम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस चालक, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीपुर निवासी 25 वर्षीय अनिल यादव तथा 29 वर्षीय रजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि उत्तम यादव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यूपीडा की टीम ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारू

Also Read
View All

अगली खबर