आजमगढ़

Azamgarh News: महानगर थानाध्यक्ष को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल

Apr 05, 2026
Feature image

Azamgarh Police: पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक सभी तबादले जनहित में तथा रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
निरीक्षक स्तर पर किए गए बदलाव के तहत निहार नन्दन कुमार को क्राइम ब्रांच से हटाकर मेहनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, संजय कुमार सिंह को मेहनगर से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।


उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। मिथिलेश कुमार प्रजापति को सिधारी थाने से स्थानांतरित कर कोतवाली क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। विभाग की ओर से जारी निर्देश में सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार संभालने और आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Updated on:
05 Apr 2026 10:59 pm
Published on:
05 Apr 2026 10:59 pm