आजमगढ़

Azamgarh News: हाई स्कूल की परीक्षा देने आया छात्र नदी में कूदा, मचा हड़कंप

आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक द्वारा नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना बाग लखराव पुलिया के पास की बताई जा रही है, जहां 20 वर्षीय छात्र ने तमसा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को नदी […]

less than 1 minute read
Feb 20, 2026
oplus_2

आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक द्वारा नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना बाग लखराव पुलिया के पास की बताई जा रही है, जहां 20 वर्षीय छात्र ने तमसा नदी में छलांग लगा दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को नदी में कूदते देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, पीआरवी दल और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंच गए। संयुक्त प्रयास से चलाए गए राहत अभियान के दौरान युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


बताया जा रहा है कि विकिल प्रजापति नामक यह युवक जनपद आजमगढ़ का निवासी है और हाईस्कूल की परीक्षा देने के सिलसिले में आया हुआ था। किसी कारणवश उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।


परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों की सजगता से समय रहते उसे बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
20 Feb 2026 07:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर