आजमगढ़

Azamgarh News: मुझसे गर्लफ्रेंड की तरह बात किया करो, स्कूल के क्लर्क ने छात्रा पर बनाया दबाव, मुकदमा दर्ज

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र से गुरु-शिष्य संबंधों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा ने विद्यालय के ही एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लगातार फोन कर परेशान करता था और अनुचित संबंध […]

less than 1 minute read
Apr 14, 2026
Azamgarh news, Pic- patrika

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र से गुरु-शिष्य संबंधों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा ने विद्यालय के ही एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लगातार फोन कर परेशान करता था और अनुचित संबंध बनाने का दबाव डालता था।


जानकारी के अनुसार, मामला राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, तहबरपुर से जुड़ा है। छात्रा ने विद्यालय के क्लर्क वीरेंद्र राय उर्फ लूलूर राम के खिलाफ थाना तहबरपुर में तहरीर दी है। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि आरोपी बार-बार फोन कर उससे बातचीत करने के लिए मजबूर करता था और गर्लफ्रेंड की तरह बात करने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।


पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पास आरोपी की बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे वह साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत कर सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में तहबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और कर्मचारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on:
14 Apr 2026 10:11 am
Also Read
View All