आजमगढ़

Azamgarh News: दुर्घटना नहीं, हुई थी मासूम की हत्या, हत्यारिन पड़ोसन गिरफ्तार,1 महीने बाद कब्र से निकाला गया था शव

देवगांव थाना क्षेत्र में मासूम की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मासूम की हत्या करने का आरोप है।

less than 1 minute read
Jan 16, 2026
Azamgarh news, Pic- patrika

Azamgarh Crime: आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में मासूम की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला प्रिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मासूम की हत्या करने का आरोप है।


जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को देवगांव थाना क्षेत्र के चेवारपुर गांव में एक मासूम का शव उस स्थान पर बरामद हुआ था, जहां भैंसों को बांधा जाता है। शुरुआती तौर पर परिजनों को आशंका थी कि भैंस के पैर लगने से बच्चे की मौत हुई होगी। इसी कारण पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना शव को दफना दिया गया था।

बेटे के मौत पर हुआ संदेह तो लगाई न्याय की गुहार


कुछ दिनों बाद मासूम की मां रुबिका पत्नी गुलाबचंद को अपने बेटे की मौत को लेकर संदेह हुआ। उन्होंने नए जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार से मुलाकात कर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मां का कहना था कि उनके बेटे की मौत स्वाभाविक नहीं है और उसकी हत्या की गई है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 14 जनवरी को वीडियोग्राफी के बीच शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रिया को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Published on:
16 Jan 2026 09:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर