आजमगढ़

Azamgarh News: बुझ गए दो घरों के चिराग, घाघरा में नहाने के दौरान दो युवक डूबे, मचा कोहराम

महुला गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गांव के दो युवक घाघरा नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों ही अपने घरों के इकलौते लड़के थे। युवकों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया।

less than 1 minute read
Jun 12, 2025
Ballia news, pic;- patrika

Azamgarh News: आजमगढ़ के महुला गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां गांव के दो युवक घाघरा नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों ही अपने घरों के इकलौते लड़के थे। युवकों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। युवक रोज सुबह 3 बजे उठाकर बगीचे में दौड़ लगाते थे और 6 बजे वापस घर आते थे। ये पहला मौका था जब वो अपने 8 दोस्तों के साथ घाघरा में नहाने के लिए पहुंचे थे।

सुबह सुबह चले गए घाघरा नदी में नहाने


प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे महुला गांव के आठ युवक घाघरा नदी में नहाने गए थे। इनमें सुधांशु, अभिषेक, कार्तिक, सब्बी, निखिल, किशन और सिंटू शामिल थे। गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर पश्चिम घाघरा नदी में नहाने के दौरान सुधांशु और अभिषेक गहरे पानी में चले गए।
स्थानीय निवासी ज्ञान निषाद ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन दोनों युवक नहीं रुके। काफी तलाश के बाद सुबह नौ बजे गोताखोरों ने दोनों शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बरामद किया।
घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल और नायब तहसीलदार सगड़ी मौके पर पहुंचे। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



Also Read
View All

अगली खबर